अनुवाद टूल से सभी भाषाओं के लेखक करीब आयेंगे-आलेख

मैंने कुछ अंग्रेजी ब्लाग के पाठों को हिंदी में अनुवाद कर उन्हें पढ़ा। इसमें कुछ भारतीय लेखकों द्वारा भी लिखे गये हैं। ऐसा लगता है कि विश्व का पूरा ब्लाग जगत एक समय एक जैसा ही दिखाई देगा हालांकि उनमें लिखी गयी विषय सामग्री अपने देश और क्षेत्र के कारण पृथक-पृथक दिखाई देगी पर मूल तत्व एक समान नहीं परिलक्षित होगा।

हिंदी अंग्रेजी अनुवाद टूल का उपयोग करने से वह ब्लाग लेखक भी अपनी भाषाई सीमाओं से निकलकर बाहर प्रतिष्ठित हो सकते हैं जो अंग्रेजी नहीं जानते। हिंदी फोरमों पर अपंजीकृत ब्लाग पर मैं अपने पाठों के अंग्रेजी अनुवाद भी प्रस्तुत कर रहा हूं। अंग्रेजी में मेरे आलेख साफ पढ़े जा सकें इसलिये अनुवाद टूल पर मुझे मेहनत तो होगी पर जिज्ञासावश मै यह कर रहा हूं। इस अंग्रेजी-हिंदी टूल की जानकारी अभी मिली पर यह पहले से ही कहीं उपयोग में लाया जा रहा है। एक ब्लाग लेखक ने मुझे उस दिन अपनी एक पोस्ट पर टिप्पणी दी थी और जब मैं उसके ब्लाग पर गया तो वहां हिंदी में पोस्ट थी। ब्लाग लेखक का नाम अंग्रेजी में था। पहले भी कई अंग्रेजी नामों वाले टिप्पणी लिखते रहे पर मैं सोचता था कि यह ऐसे ही रख रहे होंगे। एक ब्लाग लेखक ने मेरे ब्लाग पर अपनी टिप्पणी में ऐसे हिंदी-अंग्रेजी टूल की चर्चा की थी तब मुझे लगा था कि एक दिन ऐसा टूल आयेगा पर इतनी जल्दी आयेगा ऐसी अपेक्षा मुझे नहीं थी।

मुख्य बात है कि अनुवाद का परिणाम शतप्रतिशत नहीं है पर उससे अंग्रेजी को पढ़ने के सहायता तो मिल ही रही है। इसलिये उसका लिखने के लिये भी उपयोग कर रहा हूं। मैं जब अपना पाठ उस पर अनुवाद के लिये लाता हूं तो कई शब्द वह स्वीकार नहीं करता पर फिर उसके लिये वैकल्पिक शब्द रखता हूं। मेरी रचना अंग्रेजी में थोड़ा बहुत समझी जाये तो वह भी मुझे अच्छा लगेगा। ऐसा लग रहा है कि उसकी प्रतिक्रिया सकारात्मक होने वाली है। कुछ अंग्रेजी ब्लाग लेखक भी हिंदी ब्लाग लेखकों से संपर्क बनाने के लिये प्रयासरत दिख रहे हैं। हिंदी ब्लाग लेखक को अब अपन मनःस्थिति विदेशी भाषी ब्लाग लेखकों से अपने संपर्क रखने के लिये बना लेनी चाहिए। यह ब्लाग यहीं घूमने वाले नहीं है और अनुवाद टूल के माध्यम से अन्य भाषी ब्लाग लेखकों से इनके संपर्क में आने की पूरी संभावना है।

ब्लाग शब्द का किसी भाषा में कोई अनुवाद नहीं है और ब्लाग लेखकों के लिये भाषाई दीवार भी खत्म होती नजर आ रही है। कल एक अंग्रेजी ब्लाग लेखिका ने एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी तो बात समझ में आ गयी कि वह मेरी पोस्ट पढ़कर ही वह लिख रही है Jennifer Lancey ने लिखा Hello there. I was sent a link to your blog by a friend a while ago. I have been reading a long for a while now. Just wanted to say HI. Thanks for putting in all the hard work। अब है न आश्चर्य की बात कि मैं लिख रहा हूं हिंदी में पढ़ रहे है वह लोग जो केवल अंग्रेजी ही जानते हैं। उसने मेरे अंग्रेजी अनुवाद को पढ़ा और उसके बारे में उसकी राय पता नहीं चलती, पर हम लोग भी भला कहां ऐसी टिप्पणियां लगाते हैं जिससे स्पष्ट होता है कि हमारे समझ में आया कि नहीं। हां, मैं इस बात का इंतजार नहीं कर रहा कि कोई मेरे हिंदी ब्लाग को अनुवाद टूल से पढ़े बल्कि स्वयं ही अनुवाद भी रख रहा हूं। अनुवाद में अशुद्धियों को ठीक करने पर इसलिये मेहनत कर रहा हूं ताकि मेरी पोस्ट और अधिक स्पष्ट पठनीय हो। अब लिखते समय इस बात का भी ध्यान रख रहा हूं कि मेरा ब्लाग अन्य भाषाओं के भी अनुवाद होगा। विश्व के सभी भाषाओं के ब्लाग लेखक एक दिन इतने करीब आ जायेंगे कि उनमें दूरियां नाम की रह जायेंगी। मैं चाहता हूं कि हिंदी के ब्लाग लेखक भी विश्व पर प्रतिष्ठित हों और उन्हें अपनी पोस्टों को समय होने पर कभी कभी अनुवाद टूल पर देखना चाहिये कि वह अंग्रेजी में पूरी तरह अनुवाद से पढ़ने में आती है कि नहीं। जो शब्द अनुवाद न हों उसके लिये वैकल्पिक शब्द चुन कर रखें। जरूरी नहीं हैं कि हम अंग्रेजी अनुवाद रखें पर उसे इस लायक तो बना सकते हैं कि उसका अंग्रेजी में अधिकतम शुद्ध अनुवाद हो जाए। इसमें कोई आपत्तिजनक नहीं है क्योंकि हम हिंदी में लिख रहे हैं और अगर अन्य भाषाओं के ब्लाग लेखक हमसे संपर्क रखने के इच्छुक हों तो उन्हें सुविधा हो जायेगी। एक बात का अनुभव हुआ कि अपने पाठों में हम जितने अधिकतम शुद्ध हिंदी शब्दों का उपयोग करेंगे उतना ही इसका अंग्रेजी अनुवाद शुद्ध होगा।

Google’s translation of the text has been presented here to http://rajdpk1.wordpress.com

3 Comments

  1. Posted May 5, 2008 at 6:50 AM | Permalink

    ये तो आप बिल्कुल सही कह रहे है।

    ये तो बड़ी अच्छी बात है।

  2. Atulyya
    Posted May 5, 2008 at 10:43 AM | Permalink

    यह एक अच्छी ख़बर है। क्या आप गूगल के उस अनुवाद टूल को डाउनलोड करने का लिंक दे सकते हैं? हिंदी भाषियों के लिए, जो अंग्रेज़ी में लिखना चाहते हैं, उनके लिए यह एक वरदान हो सकता है। ख़ासतौर पर मेरे लिए तो होगा ही।
    आदर सहित
    अतुल्यकीर्ति व्यास
    atulyakirti@gmail.com

  3. vipul mehta
    Posted August 8, 2008 at 8:19 AM | Permalink

    give me gujrati to english to hindi translation


Post a Comment

Your email is never published nor shared. Required fields are marked *

*
*