अपने आप हिट बना देगा-हास्य कविता

सर्वशक्तिमान के घर से निकलकर
दोनों निकले बाहर तो
एक भिखारी ने कहा
‘दे जा, ऊपर वाले के नाम पर
पांच रुपया तो वह
जिंदगी में हिट बना देगा’

दोनों ने अनसुनी कर दी
और आगे बढ़ गये तो
फंदेबाज बोला
‘दीपक बापू,
हम तो हिट फ्लाप के चक्कर से हैं दूर
अंतर्जाल पर न बनाया है कोई ब्लाग
न फिल्म कोई बनाते जो
तरसे हिट के लिये हमारे नूर
तुम चल रहे हो फ्लाप
देते उसको पांच रुपया तो
क्या हो जायेगा
हो सकता है 12 में से एकाध ब्लाग
उसकी दुआ से हिट हो जाये
तो तुम्हारा बेड़ा पार लगा देगा’

खड़े होकर पहले फंदेबाज को घूरा
फिर बोले
‘काहे हमारे ब्लोग देखते तो बहुत हो
पढ़ते कभी नजर नहीं
ऐसे ही उनके हिट होने की फिक्र में मरे जाते
वैसे भी हम सर्वशक्तिमान के घर
हम कुछ मांगने नहीं आते
फिर भी हम आते इतनी दूर से
तब भी वह बिना मांगे झोली
हमारी तो भर देता दुआओं से
फिर यह उसके पास बैठकर मांगता है तो
उसकी कैसे खाली हो सकती हैं खोली
यह भी एक व्यापार है
इसका भी नहीं कोई पार है
वैसे भी ब्लाग पर हिट होकर
हमें कौन रुपया मिलने वाला है
अपने हिसाब से देता सब ऊपर वाला है
पांच रुपये देने से जिंदगी हिट हो जाती
तो फिर क्यों इस देश में गरीबी छाती
अपने लिये हिट मांगकर
क्या मांगने वालों की कतार में
हम भी शामिल हो जाते
कोई मांगे अंदर मत्था टेककर
तो कोई बाहर हाथ फैलाकर
हम तो आते केवल आस्था से मत्था टेकने
यह उसकी समस्या है
कि हमें क्या दे या नहीं
अपने तय समय पर वह
जिंदगी और ब्लाग दोनों को हिट बना देगा
…………………………………

 सूचना-इस ब्लाग के कल तक 20 हजार व्यूज का अंक पार करने की संभावना है। अत जो 20 हजारवां पाठक हो अगर वह इस पर नाम लिखे तो अच्छा रहेगा। इसमें कमेंट के कालम में अंग्रेजी या रोमन हिंदी में अपना नाम लिखे तो अच्छा रहेगा। इस ब्लाग के कोने में पाठक संख्या  जिसे 19999 नजर आये तो वह समझे कि वह 20 हजारवां पाठक है और भाग्यशाली है। उसी तरह 20 हजार एक का पाठक भी अपना नात लिख तो अच्छा रहेगा। वह समझे कि वह इसे अब तीस हजार के सफर के लिये छोड़कर जा रहा है। दोनों अपने अपने आपको देख सकते हैं पर मैं उनको नहीं देख पाउंगा पर उनके लिखे से मुझे उसकी सुखद अनुभूति का अहसास होगा।


2 Comments

  1. Posted April 26, 2008 at 11:02 AM | Permalink

    वाह बढिया कविता.

  2. mehhekk
    Posted April 26, 2008 at 4:19 PM | Permalink

    अपने तय समय पर वह
    जिंदगी और ब्लाग दोनों को हिट बना देगा
    bahut sach sahi kaha,jab waqt aayega uparwala sab de dega,vaise 20 hazar ki pathak sankhya par hone ki bahut badhai.hum 20 ,o20 we hai.


Post a Comment

Your email is never published nor shared. Required fields are marked *

*
*