सर्वश्रेष्ठ ब्लोगर का फैसला होना अभी बाकी

लोगों को बाँट रहे सर्वश्रेष्ट का खिताब
शब्दों की बाजीगरी करने की हैं किताब
फ्लॉप से हिट में आने का यह है तरीका
किसी को हिट कर उसे सिखाओ
अपनी आरती करने का सलीका
दूसरों को लिखा छापते हैं
दूसरों का पढा ही बांचते हैं
उनके निर्णय पर कौन मांगे हिसाब

कहैं दीपक बापू
लिखते जाओ
अपना सृजन करते जाओ
वह क्या तुम्हारी सृजन गाथा सुनाएंगे
बाहर से दिखाने से नेकनीयती आ नहीं जाती
हम पढ़ लेते हैं सब
हमसे कोई बात छिप नहीं पाती
छिपा रहता है हर पुरस्कार में वह सब
जिसे हिट लोग नही पढ़ पाते
फ्लॉप क्या पढ़ पायेंगे
ऐसे रचनाधर्मी बन जाओ
जो कोई छिपाए उसे भी पढ़ जाओ
सर्वश्रेष्ठ ब्लोगर का फैसला होना बाकी है
लिखो और जमकर लिखो
खडा करो जमकर विवाद
उनसे कोई नहीं माँगता
कौन मांगेगा तुमसे हिसाब

नोट-यह हास्य कविता काल्पनिक है और किसी व्यक्ति से इसका कोई लेना देना नहीं है,, अगर किसी से इसका मेल हो जाये तो वही इसके लिए जिम्मेदार है

5 Comments

  1. mehhekk
    Posted January 10, 2008 at 6:04 PM | Permalink

    hey hey i think deepakji will get this award:):),as usual full of humour,nice nice.

  2. mehhekk
    Posted January 10, 2008 at 6:06 PM | Permalink

    i like all your poems written about blogers.

  3. Posted January 10, 2008 at 8:04 PM | Permalink

    आपकी इस कविता को पहले पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।

  4. Posted January 11, 2008 at 5:24 AM | Permalink

    बढ़े चलो..बढ़े चलो…

  5. ssachd
    Posted January 12, 2008 at 10:25 AM | Permalink

    hi, i m seema nd first time i open this site . bahut achchi lagi aapki kavita , i don’t know who is the best blogger but ur poem is the best………..seema


Post a Comment

Your email is never published nor shared. Required fields are marked *

*
*