मामला एक कंपनी का

हीरो ने कहा निर्देशक और निर्माता से
‘आज शूटिंग नहीं करूंगा
पैकअप करा दो
मेरा मूड है खराब’
निर्माता ने अपना मोबाइल
उसकी तरफ बढ़ाया और कहा
‘मैंने नंबर लगा दिया है
पहले इस पर बात कर लो
फिर देना जनाब’

हीरो ने नंबर देखा और घबडाया
अपने सेक्रेटरी को बुलाया
उसने जब मामला समझा
तब उसने भी अपना मोबाइल
निर्माता की तरफ बढाया
और कहा
‘उस बिचारे को क्या धमकाते हो
मुझ से बात करो
आप इस नंबर पर बात करो पहले जनाब ‘

निर्माता का सेक्रेटरी भी वहीं खड़ा
उसने भी नंबर देखा और खुश होकर बोला
‘अरे काहेका झगडा आप और हम एक ही
कंपनी का मोबाइल इस्तेमाल करते हैं
एक ही कंपनी से एक ही नबर पर
एक जैसी बात करते हैं
फिर क्यों झगडा करते हैं साहब’

हीरो ने कुछ सुना कुछ समझा
और बोला
‘बात एक कंपनी ही की है
अपना मोबाइल एक कंपनी का
अपना प्यारा नंबर एक कंपनी का
यह सुनकर मैं खुश हुआ
अब तो शूटिंग शुरू करो जनाब’
———————-

Post a Comment

Your email is never published nor shared. Required fields are marked *

*
*