रहीम के दोहे:कपटी की संगत से भारी शारीरिक हानि
रहिमन लाख भली करो, अगुनी अगुन न जाय
राग सुनत पय पियत हू, सांप सहज धरि खाय
कविवर रहीम कहते हैं की असंख्य भलाई करे, परन्तु गुणहीन व्यक्ति का अवगुण नष्ट नहीं होता जैसे संगीत सुनते और दूध पीते हुए भी सर्प सहज भाव से व्यक्ति को काट लेता है.
रहिमन यहाँ न जाईये, जहाँ कपट को हेत
हम तन ढारत ढेकुली सींचत अपनों खेत
कविवर रहीम का कथन है वहाँ कदापि न जाईये, जहाँ प्रेम में कपट, छल छिपा हो. हमारे शरीर को तो वह कपटी सिंचाई के लिए कूएँ से पानी निकालने वाल यंत्र बना डालेगा और उससे अपना खेत सींच लेगा.
Filed under: Deepak bharatdeep, E-patrika, aducation, arebic, bharat, edcation, friednds, hindi sahitya, hindi writer, internet, vishvaas, web bhaskar, web dunia, web duniya, web jagaran, web pajab kesari, web times, writing, आध्यात्म, आलेख, दीपक भारतदीप, धर्म, रहीम, संस्कार, समाज, साहित्य, सूचना, सृजन, हिंदी साहित्य, हिन्दी | Tagged: , आध्यात्म, रहीम, विचार, साहित्य, हिन्दी, bhasha, dohe, hindi, internet, rahim