आर्थिक लाभ का चक्कर

दोस्त ने कहा
‘रुक जाओ
इतनी भी क्या है जल्दी 
भला कहाँ तुम्हें जाना है’
उन्होंने जवाब दिया
‘यार आज जल्दी
बीमा पालिसी की
किश्त जमा करवाना है
दोस्त ने कहा
‘फ़िर तुम इतनी फिक्र
 क्यों करते हो
तुम्हारे  घर के अन्य सदस्यों को
इसकी फिक्र करना चाहिए
तुम्हारे बाद उनको ही तो
आर्थिक फायदा पाना है’
उन्होंने जवाब दिया
‘यार, जो मेरे नाम की है
उसकी तो फिक्र सब करते हैं
पर जो उनके  नाम पर है
उसकी फिक्र तो मुझे करनी है
भगवान् करे सब ठीक  रहें
पर कुछ हो गया तो उनका
आर्थिक लाभ तो मुझे ही पाना है.
————————————–

Post a Comment

Your email is never published nor shared. Required fields are marked *

*
*