सहमति-असहमति का द्वंद
जब किसी विषय पर एक से अधिक लोगों के मध्य विचार होता है तब असहमति भी होती है और होना भी चाहिए क्योंकि उससे ही किसी नए मत के निर्माण की संभावना होती है. जब कोई अपना विचार किसी विषय पर व्यक्त इस उद्देश्य से करता है कि लोग उसकी बात को माने तो उसे इस बात के लिए भी तैयार रहना चाहिऐ कि उस पर कहीं सहमति तो कहीं असहमति होगी-और उसे दोनों पर दृष्टि रखते हुए ही अपने विचार का पुन:निरीक्षण भी करना चाहिए. पर ऐसा होता नहीं है. जिन लोगों के पास पद, प्रतिष्ठा और पैसा होता है उन्हें कभी कोई चुनौती स्वीकार्य नहीं है. जिनके पास अपने विचार व्यक्त करने के साधन है वह किसी असहमति को सुनने को तैयार नहीं होती और यहीं से शुरू होता है संघर्ष. विचारों का यह संघर्ष अनंत काल से चल रहा है और आज तक कोई एक धारा- जिससे इस धरती पर शांति और विश्वास स्थापित हो सके-नहीं बह सकी.
कहते हैं कि झूठ मत बोलो पर बोलते सभी हैं. कहते हैं जीवन में आराम नहीं काम करना चाहिए पर आराम की तलाश सभी कर रहे हैं. दूसरे को सुख दो तो सुख मिलेगा और दुख दोगे तो वह भी तुम्हारे हिस्से में आयेगा, पर वास्तविकता में सभी अपने सुख जुटाने में लगे हैं और अवसर पाते ही दूसरे को दुख देते हैं. ज्ञान बघारने को सब तैयार पर चलने को तैयार नहीं है. आदमी का अहंकार उसे कभी अपने विचार से पीछे नहीं हटने देता. मानसिक अंतर्द्वंद में फंसा आदमी कभी भला किसी को सुख दे सकता है? रचना से अधिक विध्वंस में उसकी रूचि होती है. कहीं शांति हो उसका ध्यान नहीं जाता जहाँ द्वंद हो वहाँ वह मन और तन के साथ उपस्थित होने में उसे बहुत आनन्द आता है.
मेरा विचार सब माने-यह विचार हर आदमी का है. असहमति उसे उतेजित कर देती है और वह लड़ने पर आमादा हो जाता है. इस पूरे विश्व में तमाम तरह के वर्ग, जातियाँ, धर्म और भाषाएं हैं उनके आधार पर मनुष्यों ने अपने को अलग-अलग समूहों में बाँट लिया है, और इन समूहों के आपसे संघर्ष से इतिहास भरा पढा है . कहते हैं हम यह हैं और तुम वह हो .कही लड़ते हैं तो कहीं एकता की बात करते हैं. यह दोनों ही बाते भ्रम हैं क्योंकि कहीं जब एकता की चर्चा होती है तो सब अपनी गाते हैं और इसमें असहमति है और फिर बात इस निष्कर्ष पर ख़त्म होती है कि समूहों में एकता क्यों होना चाहिए? कहते हैं शांति के लिए! शांति क्यों हो? क्योंकि लडाई हो रही है? आदमी हमेशा अपने मन में विचारों का अंतर्द्वंद पाले रहता है जब वह शांत रह नहीं रह सकता समाज कैसे शांत रह सकता है. समान भी तो आदमी की इकाई से बना है.
भला अशांत मन कभी शांति ला सकते हैं. सहज नहीं होना चाहते बल्कि शांति चाहते हैं. हम चिल्लायें और बाकी लोग शांत हो जाएँ. हम कहें उसे सब माने और शांत हो जाएँ. कहीं लडाई विचारों की है को कहीँ शांति के लिए है. असहमति को खत्म करने के लिए सहमति बना रहे हैं और अधिक असहमत होते जा रहे हैं. भला सहमत हुए बिना भी कभी सहमति बन सकती है. अपने विचारों में बदलाव के बिना कभी हम जब किसी से सहमत नहीं हो सकते तो दूसरा कैसे हो जायेगा कभी सोचा है.
Filed under: Blogroll, Dashboard, Deepak bapu, Deepak bharatdeep, E-patrika, Media Biz, Thought, aastha, aducation, anugoonj, arebic, bhaarat, bharat, blogvani, charitra, dharam, edcation, hindi, hindi megazine, hindi sahitya, hindi thought, hindi tv, hindi writer, india, inglish, internet, knowledge, life, telent, vividha, web bhaskar, web dunia, web duniya, web jagaran, web pajab kesari, web times, writing, yakeen, अभिव्यक्ति, आलेख, चिन्तन, दीपक भारतदीप, संस्कार, समाज, हिंदी साहित्य, हिन्दी | Tagged: आलेख, इन्टरनेट, चिंतन, दृष्टिकोण, संपादकीय. हिंदी, hindi, internet