मोबाइल, वह और………..hasya kavita

मोबाइल की बेटरी में खराबी की
खबर ने उसे हिला दिया
क्योंकि उसने अपनी गर्ल फ़्रेंड को दिये थे
उसी कंपनी की मोबाइल प्रेजेंट जिनकी बेट्री
के फ़ट्ने की खबर ने देश में भूचाल ला दिया
मिलता था वह जिन   गर्लफ्रैंडस  से
अलग दिन और अलग जगह पर
बेटरी फटने के भय  ने
सबको एक ही दिन और ऐक ही समय 
उसकी होस्टल  के कमरे की  छत के नीचे 
आपस में मिलवा  दिया
 
उसने सबको एक ही कंपनी के
मोबाइल तोहफ़े में दिये थे
जिनकी बेटरी  फटने के चर्चे
टीवी चैनलों ने किये थे
भय से काँपती सब उसके रूम में पहुँची
अपने मोबाइल की बेटरी
बदलवाने का आग्रह लेकर  
 पर जो देखा वहां का मंजर
वह  गुस्से में सब भूल  गयीं  और मिलकर
उसे छठी का दूध याद दिला  दिया
जिसे जो मिला उसके सिर पर मार दिया
 
 
 वह पिटा-कूटा अपने कमरे में  पडा था
ऐक दोस्त ने आकर उसे उठाया
वजह पूछी पर वह कुछ नहीं बता रहा था
बस ऐक ही बात रोते हुए  दोहरा रहा था
‘मोबाइल वालों तुमने यह क्या किया
बेटरी फट जाने देते
पहले ही प्रचार क्यों किया
जिस कंपनी के मोबाइल खरीद्कर लव में
हो गया था हिट उसने ही आज पिटवा दिया
——————————–
 

Post a Comment

Your email is never published nor shared. Required fields are marked *

*
*